-->

मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024

बघेली मुक्‍तक

 बघेली मुक्‍तक - 


कोऊ नहींं कहिस क‍ि फरेबी रहे हें,

पूरे गाँँव मा बांटत जलेबी रहे हें।

बंदी हें जे तीन सौ छि‍हत्‍तर के केस मा,

एक जन बताइन समाजसेवी रहे हें ।


- प्रियांशु 'प्रिय'      

ग़ज़ल - ' जीवनभर अभिलाषा रखना '

 जीवनभर अभिलाषा रखना


जीवनभर अभिलाषा रखना,

यानी खूब निराशा रखना।


हँसना रोना चांँद की खातिर,

तुम भी यही तमाशा रखना।


प्रेम गीत के हर पन्‍ने पर,

खूब विरह की भाषा रखना।


जिसकी तुमसे प्‍यासा बनी हो,

उसको बेहद प्‍यासा रखना।


मैंने सबकुछ छोड़ दिया है,

मुझसे अब न आशा रखना।


✏ प्रियांशु 'प्रिय' 

गीत - ' मैं तुम्‍हारा मीत बनना चाहता था '

                        गीत  


मैं तुम्‍हारा मीत बनना चाहता था,

पर तुम्‍हारे प्‍यार ने सब मार डाला ।

 

शब्‍द मेरे थे तुम्‍हारे और कुछ भी शेष न था,

नेह की बगिया हरी थी, तब कहीं भी द्वेष न था।

था हमारे और तुम्‍हारे बीच इक संबंध ऐसा,

क्‍यारियों में रातरानी की महकती गंध जैसा।

मैं कहीं भी रोशनी बन‍कर चमकता,

पर किसी अंधियार ने सब मार डाला।

मैं तुम्‍हारा मीत बनना....................

 

स्‍वप्‍न के टूटे हुए हिस्‍से के जैसा हो गया हूँ,

भूलकर मैं अनकहे किस्‍से के जैसा हो गया हूँ।

भूलना कितना कठिन है, जानकर यह ज्ञात होगा,

भूल जाओगे स्‍वयं को, तब बहुत आघात होगा।

गंतव्‍य तक चलने का हम सपना लिए थे,

प्रारंभ के ही द्वार ने सब मार डाला।

मैं तुम्‍हारा मीत बनना.................


✒ प्रियांशु 'प्रिय'

   सतना ( म. प्र. )

बघेली ग़ज़ल - दतनिपोर है कक्‍का ।। Bagheli Ghazal - Datnipor hai Kakka

   बघेली ग़ज़ल  दतनिपोर है कक्‍का लड़िका खासा गोर है कक्का। लेकिन  दतनिपोर  है कक्का। नेताजी अब उचयं न घर से, का उनखे बरतोर है कक्का ? गरीब ...