शनिवार, 8 मार्च 2025

काव्‍य पाठ, दूरदर्शन भोपाल

काव्‍य पाठ, दूरदर्शन भोपाल 

रिकॉर्डिंग - 30 अक्‍टूबर 2024 
प्रसारण
- 23 नवंबर 2024 
समय
- सायं 03:30 बजे से 

जब कविता लिखना शुरु किया था। तब बहुत इच्छा हुआ करती थी कि किसी अख़बार में अपनी कविता प्रकाशित हो। उसके बाद‌‌ जब ज़रा-सी साहित्यिक समझ आई तब साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में भी अपनी रचनाएं प्रकाशन के लिए भेजने लगा। पिछले दस वर्षों में विभिन्न अखबारों और पत्र-पत्रिकाओं में मेरी रचनाएं प्रकाशित हुईं इन्हीं वर्षों में कई दफ़ा आकाशवाणी के माध्यम से भी मेरी कविताओं का प्रसारण होता‌‌ रहा।

इन्हीं कुछ छोटी उपलब्धियों को पाने के बाद अक्सर मन होता था कि कभी मेरी कविताएं भी टी वी के माध्यम से देशभर में सुनाई दें। आपके स्नेह से ये अभिलाषा भी पूर्ण हुई। दिनांक 23 नवंबर 2024 को सायं 3:30 बजे मेरी बघेली कविताओं का प्रसारण राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर हुआ। दूरदर्शन की टीम और सभी श्रोताओं का आभार ♥️
 


काव्‍य पाठ का वीडियो देखने के लिए क्‍लिक करें -






काव्‍य पाठ करते हुए कवि प्रियांशु प्रिय 

दूरदर्शन में काव्‍य पाठ करते हुए कवि प्रियांशु प्रिय 




सृजनात्मक कार्यशाला, नर्मदापुरम, 23/24 फरवरी 2025

 सृजनात्मक कार्यशाला, नर्मदापुरम, 23/24 फरवरी 2025 

मैं दिनांक 23 और 24 फरवरी 2025 को साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश के युवा रचनाकारों की सृजनात्मक कार्यशाला में शामिल होने नर्मदापुरम गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में साहित्य अकादमी के‌ निदेशक श्री विकास दवे जी, श्री गिरेंद्र सिंह भदौरिया जी, प्रो. कृष्ण गोपाल मिश्र जी, श्री नित्य गोपाल कटारे जी, श्री संतोष व्यास जी, श्री अशोक जमनानी जी सहित कई साहित्यिक मनीषी उपस्थित रहे। 


काव्‍य पाठ करते हुए कवि प्र‍ियांशु प्रिय  

काव्‍य पाठ क‍रते हुए कवि प्र‍ियांशु प्रिय

साहित्‍य अकादमी, भोपाल, मध्‍यप्रदेश के निदेशक डॉ विकास दवे जी के साथ 

प्रो. कृष्‍ण गोपाल मिश्र जी के साथ 


कवि‍ सम्‍मेलन , विट्स कॉलेज, सतना , 02.02.2025

 कवि‍ सम्‍मेलन , विट्स कॉलेज, सतना , 02.02.2025

आकार वेलफेयर सोसाइटी के तत्‍वावधान में विट्स कॉलेज, सतना में चल रहे दो दिवसीय कला उत्‍सव के द्वितीय दिवस में कवि सम्‍मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के नामवर कवि पद्मश्री बाबूलाल दाहिया जी सहित अनेक कवियों के साथ मैंने भी काव्‍य पाठ और इस कवि सम्‍मेलन का मं‍च संचालन किया। इस महत्‍वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि रहीं राज्‍य मंत्री प्रतिमा बागरी जी ने सभी कवियों को स्मृति चिन्‍ह देकर सम्‍मानित किया। आकार वेलफेयर सोसाइटी की प्रमुख अनामिका सिंह जी, अमित शुक्‍ला जी, मयंक अग्निहोत्री जी के साथ पूरी टीम का बहुत आभार। 

वी‍डियो देखने के लिए क्लि‍क करें - 



काव्‍य पाठ करते हुए कवि प्र‍ियांशु प्रि‍य


पद्मश्री बाबूलाल दा‍हिया जी के साथ  

राज्य मंत्री प्रत‍िमा बागरी जी स्‍मृति चिन्‍ह प्रदान करते हुए
राज्‍यमंत्री प्रतिमा बागरी जी, आकार वेलफेयर सोसाइटी की अध्‍यक्ष अनामिका स‍िंह और कथाकार वंदना अवस्‍थी दुबे जी के साथ

पद्मश्री बाबूलाल दा‍हिया जी के साथ

साह‍ि‍त्य अकादमी कार्यक्रम, मैहर 28.02.25

साहि‍त्‍य समारोह , मैहर , 28.02.2025

साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, भोपाल के तत्वावधान में स्वामी दयानंद सरस्वती जी स्मृति प्रसंग व्याख्यान एवं रचनापाठ साहित्य समारोह दिनांक 28 फरवरी, 2025 को मैहर में आयोजित  किया गया। इस अवसर पर साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ विकास दवे, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ रामानुज पाठक, सेवानिवृत्त हिंदी प्राध्यापक डॉ गया प्रसाद चौरसिया ने स्वामी दयानंद सरस्वती जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके पश्चात द्वितीय सत्र में कवियों का रचनापाठ आयोजित हुआ।‌ जिसके मंच संचालन का दायित्व मैंने निभाया। पाठक मंच के संयोजक श्री अनिल अयान जी सहित उपस्थित सभी साहित्यिक मनीषियों एवं श्रोताओं का बहुत आभार। 

वीडियो देखने के लिए क्‍लि‍क करें - 
                                              


काव्‍य पाठ करते हुए कवि प्र‍ियांशु प्रिय  
 


कवि सम्‍मेलनीय मंच संंचालन के वक्‍त कव‍ि प्रियांशु    






समस्‍त कवि 



कवयित्री प्रियंका मिश्रा, ओज कवि सुरेश सौरभ, गीतकार रामनरेश त्रिपाठी और कवि प्र‍ि‍यांशु 






साहित्‍य अका‍दमी, भोपाल मध्‍यप्रदेश के निदेशक डॉ. विकास दवे जी द्वारा सम्‍मान प्राप्‍त करते हुए कवि प्र‍ियांशु





चैत्र महीने की कविता

  चइत महीना के बघेली कविता  कोइली बोलै बाग बगइचा,करहे अहिमक आमा। लगी टिकोरी झुल्ला झूलै,पहिरे मउरी जामा। मिट्टू घुसे खोथइला माही,चोच निकारे ...