मध्यप्रदेश दूरदर्शन पर प्रसारित हुईं
कवि प्रियांशु 'प्रिय' की बघेली कविताएँ
मध्यप्रदेश दूरदर्शन के युवाओं के कार्यक्रम ‘युवा समय’ में 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित युवा कवि सम्मेलन का प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में मैंने बघेली कवि के रूप में अपनी कविताओं का पाठ किया।
इस युवा कवि सम्मेलन में मध्यप्रदेश की चार प्रमुख बोलियों—बघेली, बुंदेली, मालवी और निमाड़ी के साथ हिंदी एवं उर्दू के युवा कवियों ने भी अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम में बघेली भाषा में अपनी कविताएँ प्रस्तुत करने का अवसर मिला। 24 अक्टूबर 2026, शनिवार को सुबह 9:30 बजे मध्यप्रदेश दूरदर्शन पर कार्यक्रम का प्रसारण हुआ, जिसमें मैंने अपनी बघेली कविताएँ सुनाईं। मेरे लिए यह एक अच्छा अनुभव रहा। बघेली भाषा में लिखी अपनी रचनाओं को दूरदर्शन के माध्यम से प्रस्तुत करना सुखद रहा। कार्यक्रम से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा कर रहा हूँ।
.jpeg)







.jpeg)
.jpeg)

